- ऊर्जा मंत्री के सामने महिला कार्यकर्ताओं का अपमान
भाजपा नेता ने सुनाई महिलाओं के सामने तवायफों की कहानी
मंद मंद मुस्कुराते रहे प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
भड़वे और तवायफों की कहानी पर मंच पर बैठे लोग ठहाके लगाते आए नजर।
देखिए वीडियो

भारतीय जनता पार्टी के संस्कारवान नेताओं और कार्यकर्ताओं के संस्कार कितने अनोखे हैं इसका एक नजारा हम आपको दिखाते हैं। दरअसल ग्वालियर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर विराजमान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठी महिला नेत्री और मंच के समक्ष बैठीं महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के सामने भाषण के दौरान तवायफों और भड़वों की शब्दावली का उपयोग किया गया। यही नहीं मंच पर यह असभ्य कहानी सुनाने वाले भाजपा नेता और अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष नियाज मोहम्मद को किसी ने भी टोकने की हिम्मत नहीं की इसके इतर मंच पर मौजूद भाजपा के सुसंस्कारी नेता तवायफ भड़वे और तोते वाली कहानी सुनकर ठहाके लगाते देखे गए। यहाँ महिलाएँ भी मौजूद थीं और नारी शक्ति का सम्मान करने वाले पुरुष भी। लेकिन एक भी व्यक्ति ने तवायफ भड़वे शब्द पर आपत्ति नहीं जताई और मंत्री जी खुद भी मंद मंद मुस्कुराते देखे गए। यहाँ सवाल यह उठता है कि संस्कारवान पार्टी में क्या शुचिता संस्कारों की जगह अब अभद्र असभ्य और अपमानजनक शब्दावली ने ले ली है।
